फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Agneepath: Half a dozen trains canceled in Railways

अग्निपथ : रेलवे में निरस्त की आधा दर्जन ट्रेनें, यात्री रहे हलाकान:

Sat, 18 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Agneepath: Half a dozen trains canceled in Railways
ट्रेनों के निरस्त होने के बाद रेलवे स्टेशन पर परेशान हाल यात्री।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। केंद्र सरकार की सेना में भर्ती को लेकर जारी योजना अग्निपथ को लेकर गत शुक्रवार को रेलवे स्टेशनों पर बवाल के बाद रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी-गोरखपुर और बलिया-शाहगंज रूट पर आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन शनिवार को निरस्त कर दिया। ऐसे में यात्रा करने उस यात्रियों को ट्रेनों के निरस्त होने पर भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। हालांकि रेलवे द्वारा ट्रेनों के निरस्तीकरण को लेकर सूचना शुक्रवार की देर शाम जारी की गई थी, लेकिन अधिकांश यात्रियों को इसकी सूचना न होने से वो परेशान नजर आए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छात्रों के धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के कारण 18 जून शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में गाड़ियों को निरस्त किया गया। इसमे मऊ जंक्शन से गुजरने वाली प्रयागराज रामबाग-मऊ-प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी, बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी, आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ सवारी गाड़ी, भटनी-वाराणसी सिटी भटनी सवारी गाड़ी, वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, मऊ-छपरा-मऊ सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी, छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी निरस्त रहेगी। बताया कि शनिवार को अलग अलग रूट की 19 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया। इससे पहले पैसेंजर ट्रेनों के यात्री अपनी गंतव्य स्थानों को जाने के लिए मऊ जंक्शन पहुंचे थे। लेकिन पैसेंजर ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना मिलने पर वो गर्मी में परेशान होकर दूसरे वाहनों से निकलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed