फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Against suspension

निलंबन के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 01 May 2016 11:32 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 01 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Against suspension
विरोध
जिला प्रशासन द्वारा शिक्षकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने रविवार को नगर के भीटी स्थित शिक्षक सदन पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की 
विज्ञापन

 


इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांवों में तैनात सफाईकर्मी जिले के अधिकारियों के आवासों पर कार्य करते हैं। विद्यालय कभी आते ही नहीं हैं। शिकायत के बाद भी लापरवाह सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है।

विज्ञापन

 

गंदे शौचालयों के कारण शिक्षकों को निलंबित करना अन्यायपूर्ण कार्रवाई है। इसी प्रकार हैंडपंपों को ठीक कराना जल निगम व जिले के अधिकारियों का कार्य है। मिड-डे-मील का कनवर्जन कास्ट नवंबर 2015 से नहीं मिला है। बकाया के भुगतान के लिए अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी है। इसके विपरीत जहां एमडीएम बंद है जो कि ग्राम सभा द्वारा संचालित है निलंबन शिक्षकों का हो रहा है। शिक्षकों का घोर उत्पीड़न तथा शिक्षकों को अपमानित होने वाला कार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भेदभावपूर्ण तरीके से निलंबित किया गया है। यह शिक्षकों का घोर उत्पीड़न तथा शिक्षकों को अपमानित होने वाला कार्य है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष प्रवीण राय ने कहा कि बीएसए द्वारा भेदभावपूर्ण तरीके से शिक्षकों को निलंबित किया गया है।

 

जहां ज्यादा कमियां हैं। वहां कोई कार्यवाही नहीं की गई। जहां जांच अधिकारी द्वारा सब कुछ अच्छा लिखा गया है वहां भी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव गलत कार्यवाहियों को सुधारा नहीं गया तो शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर रजनीश कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, चंद्रतारा राय, नसीम अहमद, अजय राय, सिद्धनाथ प्रसाद, राशिद जमाल, बृजेश राय, रमाकांत यादव, ओमप्रकाश शुक्ल आदि शामिल थे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed