फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After waiting for five years, special MEMU ran on Indara-Dohrighat railway line.

Mau News: पांच साल इंतजार के बाद इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग पर दौड़ी स्पेशल मेमू

Tue, 19 Dec 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
After waiting for five years, special MEMU ran on Indara-Dohrighat railway line.
मऊ। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग पर स्पेशल मेमू चली। नई ट्रेन को देखने के लिए सभी स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेशल मेमू को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन 253 यात्रियों ने विभिन्न स्टेशनों का टिकट लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

रेल मार्ग के स्टेशनों पर लोगों ने स्पेशल मेमू के प्रथम आगमन पर लोको पायलट को फूूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेनों का संचालन होने से जिले के तीन ब्लॉक क्षेत्र के 100 गांवों की लगभग एक लाख से अधिक आबादी को फायदा मिलेगा। 35 किमी लंबे इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग पर स्पेशल मेमू के संचालन की घोषणा से जनपदवासियों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। लगभग सुबह आठ बजे से ट्रेन को देखने के लिए स्टेशनों पर लोगों की भीड़ जमा रही। टिकट लेकर मेमू की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन

लोग कह रहे थे कि अब डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर यात्रा नहीं करना पड़ेगा। सोमवार को दोपहर बाद 2.15 बजे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल स्पेशल मेमू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तो लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदे गए टिकट
दोहरीघाट से इंदारा - 121
दोहरीघाट से मऊ - 120
मुरादपुर से मऊ - 02
कोपागंज से मऊ - 06
अमिला से मऊ तक - 04


रेल मार्ग पर ट्रॉयल होने के 257 दिन बाद चली स्पेशल मेमू
मऊ। 35 किमी लंबे इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग पर रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन की तरफ से ट्रेनों के ट्रॉयल करने के 257 दिन बाद सोमवार को जनपदवासियों को स्पेशल मेमू की सौगात मिली। रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन होने से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग के लिए 165 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। 20 अक्तूबर 2016 को तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इंदारा जंक्शन पर आमान परिवर्तन की आधारशिला रखी थी। इस बीच 31 जनवरी 2018 को ही रेलवे की तरफ से रेल बस का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे दोहरीघाट, बड़रांव, घोसी ब्लॉक क्षेत्र के एक लाख आबादी को भारी असुविधा का सामना पड़ रहा था। पांच वर्ष बाद आमान परिवर्तन पूरा होने के बाद गत 31 मार्च 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन के साथ डीआरएम रामाश्रय पांडेय के साथ इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग का निरीक्षण करने के बाद दोहरीघाट रेलवे स्टेशन से ईएमयू के संचालन की घोषणा की थी। जिले के तीन ब्लॉक क्षेत्रों में व्यापार बढ़ेगा। लोग जनपद मुख्यालय सहित महानगरों की यात्रा आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed