फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the roar rally in Gorakhpur, the respect of Vaishya community will increase in the entire country: Manish

गोरखपुर की हुंकार रैली के बाद पूरे देश में बढ़ेगा वैश्य समाज का मान : मनीष

Wed, 11 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
After the roar rally in Gorakhpur, the respect of Vaishya community will increase in the entire country: Manish
मऊ। मद्धेशिया वैश्य महासभा के तत्वावधान में 22 दिसंबर को गोरखपुर में आयोजित हुंकार रैली के सफल आयोजन के लिए जिलावार संयोजक नियुक्त किया जा रहा है। इसमें संगठन की ओर से प्रदेश के सभी जनपदों से दो लाख लोगों को जुटाना है। हुंकार रैली के बाद पूरे देश में वैश्य समाज का मान बढ़ जाएगा। यह कहना है मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया का। वह प्रदेश युवा महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया और प्रदेश कोषाध्यक्ष नवल मद्धेशिया के साथ रौजा स्थित प्रतिष्ठान पर हो रही बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

मद्धेशिया वैश्य समाज की हुंकार रैली के उद्देश्य एवं स्वरुप की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता होंगे। रैली में मद्धेशिया, कानू, मोदनवाल, गुप्ता, कानू, हलवाई सहित सभी उपजातियों के लाखों लोग शामिल होंगे। अपने हक हकूक के संघर्ष का नया इतिहास लिखेंगे। सभी जनपदों में ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष अतुल मद्धेशिया, हेमराज मद्धेशिया, रोशन मद्धेशिया, अशोक गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed