फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After Sundarkand Paath people applied abir gulal to each other

Mau News : सुंदरकांड पाठ के बाद एक दूसरे को लगाए अबीर गुलाल, होली गीत पर झूमें लोग

Tue, 11 Mar 2025 07:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 11 Mar 2025 07:33 PM IST
सार

होली का अद्भुत स्वरूप तब देखने को मिला जब सुंदरकांड के पाठ के बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और त्योहार की बधाई दी। 

विज्ञापन
After Sundarkand Paath people applied abir gulal to each other
अबीर गुलाल उड़ाते भक्त - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगर के बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर पर होली के पूर्व द्वादशी पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने होली की शुभकामना दिया। सबसे पहले श्री हनुमान जी महाराज के महामंत्र का सामूहिक जाप करते हुए श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर समिति के प्रमुख राम लोहिया और जे एन सिंह द्वारा होली गीत की शुरुआत करते ही पूरा वातावरण होली मय हो गया। सभी झूमते हुए कहवा रंगवला पगड़िया हो तथा होली खेलें रघुवीरा अवध में, केकरे हाथे कनक पिचकारी केकरे हाथे अबीरा पारंपरिक गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सर्वेश राय, अनुपम पांडेय, डा रामगोपाल तथा अजय मिश्र  ,आनंद गुप्ता, पंकज राजभर ,रिंकू मिश्र ,बब्बन सिंह समेत सभी लोग जमकर झूमें। कार्यक्रम में अंत में आरती के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान  विनोद गुप्त ,रमेश शर्मा ,संजय सर्राफ ,अनिल शर्मा, वीरेंद्र गुप्त ,राजेश ,पारस नाथ ,अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed