फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After killing the young man, the dead body was thrown in the well

युवक की हत्या करके शव कुएं में डाला

Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was thrown in the well
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भार गांव निवासी एक युवक की हत्या कर हत्यारों ने शव उसके घर से महज तीन सौ मीटर दूर एक कुएं में डाल दिया। युवक तीन दिन पहले रात करीब नौ बजे गांव के एक दोस्त के फोन पर बुलाने पर अपनी मां को जल्दी ही लौट कर आने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

एक दोस्त के बुलाने पर दिलीप जब एक स्थान पर गया तो कुछ देर बाद आए एक अन्य युवक ने दिलीप के सिर में पीछे से प्रकार कर उसे मौत के घाट के उतार दिया। हत्या करने के बाद हत्यारों ने एक अन्य युवक की गाड़ी के कवर में उसकी लाश लपेट कर पास के कुएं में डाल दिया। पकड़े गए एक हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार की शाम को गांव के ही सुनसान स्थान पर स्थित कुएं में युवक के शव को बरामद किया।
विज्ञापन

भार गांव निवासी दिलीप पांडेय पुत्र रामाश्रय पांडेय हरियाणा के गुड़गांव में मारुति कंपनी में काम करता था। वह 15 दिन पहले घर आया था। परिवार वालों के अनुसार 28 अक्टूबर की रात लगभग नौ बजे उसकी मोबाइल पर गावं के ही उसके एक दोस्त का फोन आया। दिलीप जब हाफ लोवर और टीशर्ट पहने ही घर से निकला तो उसकी कमलेश पांडेय ने उसे टोका। मां के पूछने पर दिलीप ने कहा कि पास की दुकान पर जा रहा हूं,अभी आ रहा हूं। लेकिन वह रात भर नहीं आया। उसके घर वाले परेशान रहे। जब दिलीप का पता नहीं लगा तो अगले दिन 29 अक्टूबर को दोपहर में उसके पिता रामाश्रय ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव के ही तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों ने लगभग 36 घंटों तक पुलिस को इधर उधर घुमाया। बाद में पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे भार गांव के ही एक सुनसान स्थान पर स्थित कुएं में गाड़ी के कवर में लपेट कर फेंकी हुई लाश बरामद हुई। परिवार वालों ने मृतक की पहचान दिलीप के रूप में किया।
पुलिस की पूछताछ में प्रकाश में आए तथ्यों के अनुसार दिलीप ने गांव के योगेश शर्मा से मोबाइल खरीदा था लेकिन उसके रुपये देने में देरी कर रहा था। इसके अलावा दिलीप पास के गांव मिर्जापुर की एक युवती से मोबाइल पर बात करता था। उसी युवती से मिर्जापुर गांव निवासी एक अन्य युवक भी बात करता था। उसे यह बात पता चली गई थी कि उसकी प्रेमिका से दिलीप भी बात करता था।
मिर्जापुर निवासी युवक ने दिलीप को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। उसने भार गांव के निवासी उस युवक को अपने विश्वास में लिया जिससे दिलीप ने मोबाइल खरीदा था और उसके रूपये नहीं दे रहा था। 28 अक्टूबर की रात नौ बजे दिलीप की मोबाइल पर गांव के ही उसके दोस्त का फोन आया तो वह उसके बुलाने के स्थान पर चला गया। उधर उसने मिर्जापुर निवासी युवती के प्रेमी को भी बुला लिया था। दोनों बैठकर बातें कर ही रहे थे कि इसी बीच पीछे से आए मिर्जापुर निवासी युवक ने दिलीप के सिर में कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद विपिन शर्मा की गाड़ी के कवर में मृतक की लाश लपेट कर कुंए में डाल दिया।

एसपी सुशील घुले ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टया मोबाइल के रुपये न देना है। इस मामले में एक और युवक के लिप्त होने की बात पकड़ा गया आरोपी बता रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। उसके पकड़े जाने पर घटना के पूरे कारणों का पत चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed