फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After Godan, now Lichchavi Express will also be operational

गोदान के बाद अब लिच्छवी एक्सप्रेस का भी होगा संचालन

Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
After Godan, now Lichchavi Express will also be operational
सितंबर का महीना रेल यात्रियों को सुखद साबित हो रहा है। रेलवे ने इस माह एक के एक बाद एक कई ट्रेेेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में रेलवे ने सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह चौथी ट्रेन है जिसका रेलवे ने संचालन शुरू किया। इसमें तीन वाराणसी रूट की ट्रेनें हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लिच्छवी एक्सप्रेस 4005-4006 का संचालन शुरू किया जा रहा है। ट्रेन का संचालन 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके बाद ट्रेन का नियमित रूप से 21 सितंबर से चलेगी। लिच्छवी एक्सप्रेस के शुरू होने से दिल्ली रूट के यात्रियों को बेहतर सहूलियत मिलेगी। अभी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को सरयू यमुना एक्सप्रेस से यात्रा करना पड़ रहा था। रेलवे के इस सकारात्मक निर्णय से रेल यात्रियों को काफी राहत मिली है। बताते चलें कि रेलवे ने यात्री हित को देखते हुए सितंबर माह में अब तक चार ट्रेनों का संचालन का निर्णय लिया है। इसमें कृषक तथा चौरीचौरा एक्सप्रेस का संचालन 12 सिंतबर से शुरू किया जा चुका है। जबकि 19 सितंबर से गोदान एक्सप्रेस का संचालन तो लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन 21 सितंबर से किया जाएगा। इससे पहले एक जून से ताप्ती गंगा, सरयू यमुना तथा साबरमती एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed