फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After beaten old man threw in Ghaghra river in mau

मनबढ़ों ने वृद्ध को पीट कर नदी किनारे फेंका

Sat, 19 Jan 2019 11:30 PM IST
पवन सिंह अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Published by: पवन सिंह Updated Sat, 19 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
After beaten old man threw in Ghaghra river in mau
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ो ने एक वृद्ध को मार पीटकर अधमरा कर दिया। घायल वृद्ध को घाघरा नदी के किनारे फेंक कर हमलावर भाग गए। नाविकों ने घायल को देखा तो नाव पर लादकर नदी के दूसरे किनारे लाए। वहां उसे लोगों ने पहचान लिया। परिजनों ने वृद्ध को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गोविंद (60) मधुबन थाना क्षेत्र के सरफोरा गांव के निवासी हैं। वह अपने सूरजपुर गांव निवासी रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शनिवार की सुबह वापस घर आ रहे थे। जैसे ही रसूलपुर गांव के पास पहुंचे पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने गोविंद के ऊपर लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के सदस्यों ने मारपीट की घटना में तीन लोगों पर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



पट्टीदारों ने पीट कर किया घायल, 4 पर केस दर्ज
सरायलखंसी थाने के नसोपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ परिवार के सदस्यों को उसके पट्टीदारों ने शनिवार की सुबह बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने घटना के बाबत थाने में चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट हंसराज तिवारी की पत्नी रेखा तिवारी ने दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पट्टीदार राजेश तिवारी की नजर उनकी संपत्ति पर है, इस दौरान राजेश तिवारी उनके दरवाजे की जमीन को हड़पने के लिए सुबह कब्जा करने लगें। इस पर जब उन्होंने विरोध किया तो राजेश के साथ योगेश तिवारी, रविंद्र तिवारी और उर्मिला ने घर में घुसकर उन्हें तथा परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से पीटा। महिला की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जमीन विवाद में मारपीट, चार जख्मी
मधुबन थाना क्षेत्र के बखरिया देवारा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये। इस मामले में पुलिस प्रथम पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज लिया ।शीला देवी पत्नी अर्जुन यादव व विद्यानन्द पुत्र हरीश के बीच लम्बे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था।

इसी बात को लेकर शनिवार दोपहर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें प्रथम पक्ष से देवी व चन्दन घायल हो गये तो दूसरे पक्ष से कलावती पत्नी हरीश घायल हो गयी। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य मधुबन में भर्ती कराया गया।


इस मामले में प्रथम पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। तो दूसरे पक्ष ने खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed