फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After a long wait, 162 youths will get technical training

Mau News: लंबे इंतजार के बाद 162 युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

Tue, 01 Apr 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
After a long wait, 162 youths will get technical training
मऊ। महीनों से स्वरोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण की आस मेें बैठे युवाओं की आस जल्द ही पूरी होगी। लंबे इंतजार के बाद शासन ने कौशल विकास योजना के तहत जिले के 162 युवाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य तय कर दिया है। युवाओं को चिह्नित सेंंटरों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। सरकार की तरफ से बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जिले में कौशल विकास योजना शुरू की गई है। वित्तीय सत्र शुरू होने के समय से ही युवा रोजगारपरक प्रशिक्षण हासिल करने के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन निराशा ही हाथ लग रही थी।
विज्ञापन

वित्तीय सत्र के अंतिम माह मार्च में शासन से युवाओं को योजना के तहत लक्ष्य आवंटित किया गया है। योजना के तहत युवाओं को फैशन डिजाइनिंग, सिलाई, कटिंग, इलेक्ट्राॅनिक सहित अन्य ट्रेडों में कौशल सिखाए जाएंगे। योजना के तहत शासन की तरफ से जिले के 162 युवाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य तय कर दिया गया है। युवाओं को तीन से छह माह का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए वीर कुंवर और सेवन हेक्सा एजेंसी को नामित किया गया है। आनलाइन आवेदनों के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण केंद्र आवंटित किए जाएंगे। एमआईएस मैनेजर विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि कौशल विकास योजना के तहत 162 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed