फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates will do judicial work wearing a black band on their arms

Mau News: बांह पर काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य करेंगे अधिवक्ता

Fri, 22 Sep 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Advocates will do judicial work wearing a black band on their arms
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठी चार्ज की घटना के दोषियों के विरुद्ध शासन और प्रशासन द्वारा अब तक प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध अधिवक्ताओं की 22 दिनों से चल रही हड़ताल स्थगित कर दी गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन ने अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद निर्णय दिया कि अधिवक्ता 25 सितंबर से हाथों में काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य करेंगे। उन्होंने हापुड़ कांड को लेकर चल रही हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं की हड़ताल स्थगित होने की सूचना मिलने पर वादकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को संघ पुस्तकालय भवन में हुई । इसमें बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हापुड़ मे अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठी चार्ज की घटना के बाद पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 22 दिनों से चल रहीं हडताल पर राय ली। अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुल हसन ने हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता सोमवार 25 सितंबर से न्यायिक कार्य सुचारू रूप से करेंगे । इस दौरान हापुड़ के अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने अपने हाथों में काली पट्टी बाधेंगे। संचालन महामंत्री हरिद्वार राय ने किया। बैठक में अमरनाथ सिंह, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव ,लालजी पांडेय, विनोद कुमार पांडेय, वीरेंद्र बहादुर पाल, दारोगा सिंह, मानसिंह यादव ,अरविंद तिवारी, ऋषिकेश सिंह, बृजभान पाल, उपमन्यु राय , लक्ष्मीकांत याद, पवन कुमार त्रिपाठी, सदानंद राय, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed