फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates refraining from judicial work on the call of Bar Council

बार काउंसिल के आवाहन पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sun, 27 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Advocates refraining from judicial work on the call of Bar Council
मऊ। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के आह्वान पर एटा जनपद में अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के घर का दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक पिटाई तथा उनके परिवार को बंद करने की घटना के विरोध मे जिले के अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही बार के अध्यक्ष रामदरस राम और महामंत्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपनी तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा पीड़ित अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा के परिवार को तत्काल बिना शर्त रिहा किए जाने के साथ ही अधिवक्ताओं का उत्पीड़न रोके जाने की मांग की है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें बार एटा में अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा मामले की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष रामदरस राम तथा संचालन महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान बलवंत सिंह, बृजराज पाल,सरिता सिंह, प्रभाकर राय, संजय मौर्य, पंकज राय, मनोज कुमार राय, विद्यानिधि उपाध्याय, शाह मोहम्मद इकबाल आदि अधिवक्ता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed