फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates protest against the proposal to set up an outdoor court

आउटलाइन कोर्ट स्थापित करने के प्रस्ताव के विरोध मे अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest against the proposal to set up an outdoor court
कलेक्ट्रेट पर अपनी माँगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने के दौरान ज्ञापन सौंपने जाते दीवान - फोटो : MAU
सिविल जज जूनियर डिविजन की कोर्ट की स्थापना के प्रस्ताव के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
विज्ञापन

विरोध में जुलूस निकाल कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
घोसी और मधुबन में शुरु होने वाले कोर्ट को बंद करने किया मांग
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। घोसी तहसील में सिविल जज जूनियर डिविजन की कोर्ट की स्थापना के प्रस्ताव और मधुबन में शुरु होने वाले ग्राम न्यायालय को स्थगित करने की मांग कर अधिवक्ताओं ने शनिवार को हड़ताल किया। शनिवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं का समूह दीवानी कचहरी से जुलूस निकाला, जो नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक गया। यहां अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी के. हरी सिंह को सौंपा। अधिवक्ताओं ने घोसी तहसील में शुरु होने वाले सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय की स्थापना का प्रस्ताव और मधुबन में शुरु होने वाले ग्राम न्यायालय के आदेश को वापस लिए जाने की मांग की।

शुक्रवार को आमसभा की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शनिवार को अपराह्न एक बजे दीवानी कचहरी के अधिवक्ता बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय और महामंत्री अरविंद तिवारी के नेतृत्व में संघ के पुस्तकालय भवन से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अधिवक्ताओं ने सरकार और उच्च न्यायालय से ग्राम न्यायालय की शुरुआत को रोके जाने तथा तहसील घोसी में सिविल जज जूनियर डिविजन की कोर्ट की स्थापना के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग किया। साथ ही अपनी मांगों के संबंध में प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी के हरी सिंह को सौंपा। विरोध प्रदर्शन और निकाले गए जुलूस में अध्यक्ष मंत्री के साथ अन्य पदाधिकारी के साथ भारी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। बाद में अधिवक्ताओं का प्रति मंडल जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा से मिलकर उन्हे मुख्य न्यायधीश को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन घोसी की कोर्ट के स्थापना का प्रस्ताव और ग्राम न्यायालय की शुरुआत के आदेश वापस लिया जाए। अन्यथा अधिवक्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed