{"_id":"63a357027179ca3b4156d20c","slug":"advocates-protest-against-corruption-in-state-tax-office-mau-mau-news-vns6896570200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर कार्यालय मऊ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने दिया धरना:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर कार्यालय मऊ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने दिया धरना:
विज्ञापन
मऊ। राज्य कर कार्यालय के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाते हुए बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि आंदोलन का परिणाम नहीं आने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
राज्य कर कार्यालय परिसर में टैक्स बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीएन साह ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए हर स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। बार एसोसिएशन के महामंत्री अमरेश सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। लिपिकों का स्थानांतरण नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी।
संयोजक अतुल कुमार राय ने कहा कि मौजूदा समय में लिपकीय व्यवस्था के तहत सरकार चल रही है। बार एसोसिएशन के उत्तम सिंह ने कहा कि टैक्स बार अधिवक्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना ही जरूरी है। अंत में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने छह सूत्री मांग पत्र राज्य कर कमिश्नर को भेजा।
विज्ञापन
धरने में मुख्य रूप से संजय कुमार कायस्थ, संजय कुमार श्रीवास्तव, बलराम सिंह, गणेश प्रसाद, शैलेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, बृजेश सिंह, अलाउद्दीन बादशाह अनंत कुमार वर्मा शामिल रहे।