फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates' boycott of work continued for the 16th day

Mau News: 16वें दिन जारी रहा अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार

Sat, 03 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Advocates' boycott of work continued for the 16th day
मधुबन। स्थानीय तहसील के उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार 16वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को तहसील पर कार्यरत अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अपनी मांगों के समर्थन में तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने अपना विरोध जताया। साथ ही तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। अधिवक्ता एसडीएम अखिलेश सिंह यादव के स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लगातार 16 दिन से अधिवक्ता कार्य कार्य बहिष्कार कर आंदोलनरत हैं। गत 23 अप्रैल 2025 को अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कचहरी को भी दिया जा चुका है। लेकिन एसडीएम की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं आ सका है। एसडीएम का यहां से स्थानांतरण किया जाए। अब तक जारी सभी पत्रावालियों को तलब कर उनके न्यायिक कार्य की समीक्षा की जाए। मंत्री वीरेंद्र यादव ने कहा कि तीन मई को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता की जाएगी। यदि वार्ता सकारात्मक रहती है तो फिर अधिवक्ता काम पर लौट आएंगे। अन्यथा आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी। इस दौरान संजय यादव,अविनाश कुमार मल्ल, मनोज कुमार सिंह, तारिक़ जमील, बजरंगबली पांडेय, मनोज आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

इस बाबत एसडीएम अखिलेश सिंह यादव का कहना था कि अधिवक्ताओं द्वारा उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी आपत्तियों का समय सीमा मेंनिस्तारण हमारी पहली प्राथमिकता है। अधिवक्ता संघ को वार्ता एवं सहयोग के लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है। लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ दिया धरना
घोसी। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम और तहसीलदार का अन्यत्र स्थानांतरण की मांग किया। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि घोसी तहसील में भ्रष्टाचार है। प्राइवेट व्यक्ति रखकर अवैध वसूली करने के साथ ही अधिवक्ताओं से अभद्रता की जा रही है। घोसी में राजस्व निरीक्षक को एंटी करप्शन की टीम द्वारा पकड़ना अधिवक्ताओं के आंदोलन की देन है। धरने में महामंत्री राजेश सोनकर, जयहिंद सिंह, राजेंद्र यादव, जनार्दन यादव, पीसी राय, नदीम अख्तर, संतोष, राम बदन, सतीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed