फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   advocated opposse against fir

मुकदमा वापसी के लिए वकीलों ने दिया धरना

Tue, 31 May 2016 12:08 AM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को  तहसील मुख्यालय पर पांच अधिवक्ताओं के विरूद्घ दर्ज कराए गए मुकदमें की वापसी की मांग करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान एसडीएम ने जिलाधिकारी से बात करने के बाद ही कोई  निर्णय लेने के आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन देने पर अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


 बताते चले बीते गुरुवार को मधुबन तहसील बार के अधिवक्ताओं ने सूखा राहत की धनराशि के  वितरण में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए उसकी जांच का मांग करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही नायब तहसीलदार के कार्यालय में तालाबंदी की थी। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


जिला और तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं में हड़कंप मच मच गया। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर आक्रोशित अधिवक्ता सोमवार को एसडीएम दयाशंकर पाठक के कार्यालय के सामने पुन: धरने पर बैठ गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मांग पूरी न होने तक कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।  इस संबंध में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम दयाशंकर पाठक से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें मुकदमें को वापस लेने की मांग किया गया। अधिवक्ताओं की बातों को सुनने के बाद एसडीएम जिलाधिकारी से बात करने के बाद कोई कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर वकीलों ने धरना समाप्त किया। धरने पर जगदीश सिंह,रामाश्रय मल्ल,जवाहर पाण्डेय,कैलाश सिंह,विनोद मल्ल,सूर्यभान  राजभर, सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed