फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocate who stayed away from judicial work

न्यायिक कार्य से रहे विरत अधिवक्ता

Tue, 24 Aug 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Advocate who stayed away from judicial work
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक पूर्व निर्धारित समयानुसार मंगलवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें अधिवक्ताओं की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार करने के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के असामयिक निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने कल्याण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में मॉडल बायलाज में अध्यक्ष और महामंत्री के क्या कर्तव्य और अधिकार दिए गए है, इसका निर्धारण करने के लिए पांच सदस्य समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य मॉडल बायलाज में अध्यक्ष और महामंत्री के कर्तव्य और अधिकार का अध्ययन कर उसकी व्याख्या करते हुए 30 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट उन्हें देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के उपरांत आम सभा की बैठक अगले मंगलवार 31 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से संघ के पुस्तकालय भवन में होगी। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय कमेटी में सदानंद राय, इस्तियाक अहमद ,राकेश मिश्रा, श्रीकृष्ण सिंह और फुल बदन यादव को शामिल किया गया है । बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता सदानंद राय, उपमन्यु राय, हरिद्वार राय ,सत्येंद्र नाथ राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed