मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र नाथ उपाध्याय की घोसी तहसील के पास बृहस्पतिवार की शाम सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को बैठक कर घटना पर दुख व्यक्त किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें रविंद्र नाथ उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया गया। शोक सभा में लालजी पांडेय, हरिद्वार राय, सूर्यनाथ यादव, यशवंत सिंह, प्रेम कुमार बरनवाल, मान सिंह यादव रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में भी अधिवक्ताओं ने दुख जताया। अध्यक्षता बार ईश्वर चंद त्रिपाठी और संचालन सतिराम यादव ने किया। उधर तहसील सदर बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर गताआत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान संतोष लाल श्रीवास्तव, अजीत लाल श्रीवास्तव, अखिलानंद सिंह, बद्रीनाथ सिंह, सुभाष सिंह, हरेंद्र यादव शामिल रहे। घोसी : तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर अधिवक्ता रविंद्र नाथ उपाध्याय को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर में पोस्टमार्टम हाउस से पार्थिव शरीर तहसील पहुंचा तो सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार एवं तहसीलदार उमेश सिंह ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, रमेश श्रीवास्तव, रामानंद सिंह, भुवेश श्रीवास्तव, जयहिंद सिंह आदि शामिल रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र नाथ उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद कोतवाली घोसी की पुलिस की कार्यप्रणाली और पोस्टमार्टम में हो रहे विलंब से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दिया। नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन और सीओ सिटी धनंजय मिश्रा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।