फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administrative orders ineffective in Mau Shops remained open even on the day of weekly closure

मऊ में प्रशासनिक आदेश बेअसर : साप्ताहिक बंदी के दिन भी धड़ल्ले से खुली रहीं दुकानें, बेखबर रहे अमले के सुरमा

Sun, 09 Feb 2025 05:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 09 Feb 2025 05:17 PM IST
सार

साप्ताहिक बंदी का दम भरने वाले दुकानदारों के लिए प्रशासनिक आदेश ढेंगे पर है। नगर के घास बाजार में सराफा और अन्य दुकानों के आधे शटर खोलकर बिक्री होती रही और अमला इससे बेखबर दिखाई दिया। बता दें कि 23 जनवरी को जिलाधिकारी ने शहर में रविवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश दिया था उसके बाद भी दुकाने खुली नजर आई।

विज्ञापन
Administrative orders ineffective in Mau Shops remained open even on the day of weekly closure
नगर क्षेत्र में खुली रही दुकाने - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मऊ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शहर में रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की है। लेकिन दुकानदारों पर इसको कोई असर नहीं। आदेश को दरकिनार करके नगर में रविवार को साप्ताहिक बंदी के बीच सैकड़ो दुकानें खुली रहीं।

विज्ञापन


शहर में साप्ताहिक बंदी के दिन  सहादतपुरा,अलीबिल्डिंग,रोडवेज, सिधी कालोनी,घास बाजार,औरंगाबाद,मिर्जाहादीपुरा, भीटी बाजार में दुकानें खुली रहीं। नगर के घास बाजार स्थित सराफा बाजार का हाल यह रहा कि आधा शटर खोलकर स्वर्ण आभूषणों की बिक्री की जाती रही। वहीं सिंधी कालोनी में कपड़े और साइकिल आदि ब्रिक्री की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन


यही आलम नगर के सहादतपुरा अलीबिल्डिंग का भी रहा। यहां भी दुकानें आधी खुली मिली। जहां पर ग्राहक खरीदारी करते दिखे।। हालत यह थी कि शाम होते ही इक्का-दुक्का जो दुकानें दिन में बंद रहीं वो भी खुल गई। कुछ दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों के दबाव पर दुकान खोलनी पड़ती है।इन सबके बीच कुछ दुकानें बंद भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 23 जनवरी को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा नगर में रविवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश दिया गया था। सहायक श्रमआयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि मऊ नगर में साप्ताहिक बंदी रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर नियत की गई है। जिसके अनुपालन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। फिर अगर कोई आदेश की अवहेलना करते हुए साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोला पाया जाएगा।उस पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed