{"_id":"6138ec9f8ebc3e1ef2272e72","slug":"administration-removed-years-old-encroachment-from-district-hospital-gate-mau-news-vns6104825103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल गेट से प्रशासन ने हटवाया वर्षों पुराना अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल गेट से प्रशासन ने हटवाया वर्षों पुराना अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला अस्पताल के ठीक सटे अतिक्रमण कर चलाई जा रही दुकानों पर बुधवार को प्रशासन का बुल्डोजर चला। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान के निर्देशन में जेसीबी से गुमटी में संचालित दुकानों को तोड़ते हुए अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमणकारी प्रशासन को देखते ही दुकान को खाली करने में जुट गए।
जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को आखिरकार प्रशासन ने बुधवार को हटवा ही दिया। अस्पताल गेट के ठीक उत्तर तरफ लोहे की गुमटी में एक मेडिकल स्टोर वर्षों से संचालित हो रहा था। इतना ही नहीं गुमटी की दोनों तरफ से पर ईंट और मौरंग की चिनाई भी कर दी गई थी। इसे लेकर प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी भी दी गई थी।
प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने के साथ कड़ी चेतावनी भी दी है। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि जिला चिकित्सालय के गेट के पास किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है। गेट के ठीक सटे एक मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा था। पहले लोहे की गुमटी रखकर उस पर पक्का निर्माण कर दिया गया था। जिसे हटवाया गया है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने में लगा खर्च भी अतिक्रमणकारियों से ही लिया जाएगा। इस दौरान सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मी और नगर पालिका कर्मी रहे।