{"_id":"63af20d5aa1f6a59f5ae10472e711700","slug":"adiana-market-has-grown-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडियाना बाजार हाे गया राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडियाना बाजार हाे गया राख
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट से लगी आग में थाना कोपागंज क्षेत्र का ओडियाना बाजार दो घंटे तक सुलगता रहा। आग से कई दूकानें जलकर राख हो गईं। लाखों का सामान, सब्जियां जलभुन गईं, बाजार में खड़ी एक पिकअप भी जल गई।
दूकानदारों और आसपास के लोगों ने अथक प्रयास के बाद आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। आग की इस भीषण घटना में भी जनपद में फायर ब्रिगेड स्टेशन की कमी महसूस की गई। सूचना के बावजूद मुख्यालय से दो घंटे बाद तब दमकल विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा जब लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
ओडियाना बाजार में सब्जियों की आढ़त लगती है। बुधवार की रात करीब 12 बजे शार्टसर्किट से एक सब्जी की आढ़त में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में दुकान धूध्ूा कर जलने लगा।
विज्ञापन
जबतक लोग कुछ करते , अगल बगल की दूकानें भी भी की चपेट में आग गईं। दुकानों में आग का धुआ देख अगल बगल के लोग जग गए। अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
लोगों ने स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी देर से पहुंची और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो आग बुझने केे बाद पहुंची। इससे बाजार के लोगों में आक्रोश भर गया।
उनके विरोध को देखते हुए फायर ब्रिगेड कर्मियों को मौके से भागना पड़ा। आग से एक किराने तथा एक पान की दूकान भी जलकर राख हो गई। बाजार में मिर्चा लदी खड़ी पिकअप भी आग की भेंट चढ़ गई।
गुरुवार की सुबह सदर तहसील एसडीएम जगदंबा सिंह स्थानीय राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग से क्षति का आकलन किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
साथ ही सरकारी स्तर पर मिलने वाली अहेतुक राशि पीड़ितों को दी जाएगी। एसडीएम को लोगों ने जानकारी दी कि दूकानों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर बिजली के तार से शार्टसर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस भी आग की घटना के कारणों की जांच कर रही है।
आग से जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ, उनमें राजेंद्र, जमुना, केदार, विनोद, शहबान तथा जमील का नाम है। राजेंद्र की
किराने की दूकान थी तथा विनोद की पान की दूकान। जबकि शेष सब्जी के थोक आढ़ती हैं। राजेंद्र की दूकान के सामने शंकर चौहान की मिर्चा लदी पिकप खड़ी थी, वह भी आग में स्वाहा हो गई।
पीड़ितों ने एसडीएम को अपने नुकसान का जो ब्योरा दिया उसके अनुसार करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर, अखिलेश तिवारी, जितेंद्र गोयल, अवनीश गुप्ता आदि ने बाजार में पहुंचकर व्यापारियों को आश्वासन दिया साथ ही सरकार से प्रति व्यापारी पांच पांच लाख के मुआवजे की मांग की।
इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष हेलाल अहमद अंसारी ने पीड़ित व्यापारियों की फौरी मदद के लिए पचास हजार रुपये दिए।