फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Address incorrect, mobile off, health department discovered corona infected from voter list

पता गलत, मोबाइल बंद, स्वास्थ्य विभाग ने वोटर लिस्ट से खोज निकाला कोरोना संक्रमित

Mon, 20 Jul 2020 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Jul 2020 07:41 PM IST
सार

छह घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे कोविड अस्पताल भेजा गया मरीज

विज्ञापन
Address incorrect, mobile off, health department discovered corona infected from voter list
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

विस्तार

पता गलत होने तथा मोबाइल फोन बंद होने के कारण मऊ जिले के रतनपुरा ब्लाक के पहदेवाजीत गांव निवासी संक्रमित युवक की तलाश करने में स्वास्थ्य विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


यहां तक कि वोटर लिस्ट से मरीज के नाम वाले सभी लोगों की शिनाख्त कर उनके बारे में जानकारी जुटानी पड़ी। आखिरकार संक्रमित युवक को खोज निकाला गया और छह घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे कोविड अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक के पहदेवाजीत निवासी युवक ने 11 जुलाई को सैंपल दिया था। उस दौरान युवक का पता पहदेवाजीत के बजाए रतनपुरा लिखा गया था। रविवार को रिपोर्ट आने पर युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। 

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रतनपुरा में मरीज को ढूंढने लगी, लेकिन मोबाइल फोन बंद होने से टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी मिलने पर रतनपुरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामाश्रय मौर्या ने भी सहयोग किया।

इस दौरान मरीज के नाम के सभी लोगों को वोटर लिस्ट के जरिये चिह्नित किया गया। पहदेवाजीत गांव के प्रधान प्रतिनिधि लालजी यादव को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बताया कि इस नाम का एक युवक गांव में है। 

अंत में वही युवक ही कोरोना संक्रमित निकला। हालांकि पता गलत होने के कारण दोपहर में रिपोर्ट आने के बावजूद मरीज को रात में साढ़े आठ बजे अस्पताल भेजा जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed