फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   AD health inspection of the district hospital

एडी हेल्थ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Thu, 31 Dec 2015 08:47 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
AD health inspection of the district hospital
 जिला अस्पताल में गुरुवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य आजमगढ़ मंडल डॉ. निरंकार सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला अस्पताल को लोकल परचेजिंग के लिए मिलने वाले 10 लाख रुपये का हिसाब भी मांगा।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ डॉ.निरंकार सिंह ने पुनर्वास केंद्र की बदहाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने उसे सही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल के वार्ड से लेकर ओपीडी और इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया। जहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व उन्होंने महिला जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वहीं पर महिला नसबंदी के कार्य में परेशानी होने के बाद जिला अस्पताल स्थित पुराने महिला अस्पताल में ही महिला नसबंदी का कार्य शुरू कराने की बात कही। डॉ.निरंकार सिंह ने सीएमएस के कार्यालय में मौजूद फाइलों का भी अवलोकन किया।


उन्होंने सीएमओ कार्यालय से लोकल परचेजिंग के नाम पर मिलने वाले 10 लाख रुपये का हिसाब मांगा। इसके साथ साथ पूर्व में स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों की पोस्टमार्टम में ड्यूटी न लगाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed