फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken if the feeding is not done correctly on the e-Kavach portal.

Mau News: ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग सही तरीके से न होने पर की जाएगी कार्रवाई

Tue, 14 Oct 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the feeding is not done correctly on the e-Kavach portal.
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई। इसमें डीएम ने कहा कि ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग सही तरीके से न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों और निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना, बड़रांव, परदहां में लक्ष्य की तुलना में कम प्रसव होने पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। ई-कवच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की फीडिंग रिपोर्ट की समीक्षा जिलाधिकारी ने की।
विज्ञापन

इसमें फीडिंग का कार्य ठीक ढंग से न पाए जाने पर एएनएम को इसमें सुधार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी एएनएम को पोर्टल को प्रतिदिन लॉगिन कर फीडिंग के कार्य में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी। टीकाकरण की समीक्षा के दौरान विकासखंड परदहा, कोपागंज, मऊ सिटी की स्थिति ठीक न होने पर जिलाधिकारी ने इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित डॉक्टर एवं कर्मचारियों को समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित होने के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर आए हुए मरीज को ठीक ढंग से देखने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं डॉक्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed