फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken if first aid boxes are not provided to schools

Mau News: विद्यालयों पर फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पहुंचाने पर होगी कार्रवाई

Tue, 26 Sep 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if first aid boxes are not provided to schools
मऊ। स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय के कार्य के तहत कई स्कूलों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पहंुचाए गए हैं। इसपर डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने सीडीओ को टेंडर प्रक्रिया से फर्स्ट एड बॉक्स की खरीद और वितरण की स्थिति की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने बीएसए, डीआईओएस से ऐसे स्कूलों की सूची प्राप्त करने को भी कहा जहां पर फर्स्ट एड बॉक्स अभी तक नहीं पहुंचा है। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। सरकारी एवं सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स दिए जाने की चर्चा के दौरान एसीएमओ ने बताया कि कुल 595 फर्स्ट एड बॉक्स वितरित किए जा चुके हैं। डीएम ने राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान कार्यक्रम के तहत नईमी आई हॉस्पिटल करीमुद्दीनपुर, मधुबन रोड घोसी के साथ मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग(एमओयू) किए जाने की प्रक्रिया की जांच भी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उच्चीकृत किए जाने के संबंध में जनपद के लिए कुल 10 उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उच्चीकृत किए जाने वाले प्रस्ताव का भी अनुमोदन समिति की ओर से नहीं किया गया। इस संबंध में 5 सितंबर के शासनादेश के महत्वपूर्ण अंशों के बारे में भी जानकारी न होने पर जिलाधिकारी ने डीपीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कई प्रस्तावों में पूरी प्रक्रिया का अनुपालन न किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सारे प्रस्तावों को पुनः अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को समस्त प्रक्रियाओं की स्वयं मॉनिटरिंग करने तथा जनपद के समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed