फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action will be taken if complaint of distribution of liquor is found to influence voters

मतदाताओं को प्रभावित करने में शराब वितरण की शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

Sat, 15 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if complaint of distribution of liquor is found to influence voters
मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के क्रम में परिवहन, आबकारी, दूरसंचार, पोस्ट, बैंक, व्यापार कर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक शनिवार को हुई। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में अवैध शराब का कारोबार न होने पाए। मिलावटी शराब, कच्ची शराब पर पूर्ण नजर रखें। कहीं से भी कोई शिकायत आती है तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत यदि किसी राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब वितरण की शिकायत पाई जाती है तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में चल रहे सभी वाहनों का फिटनेस रिपोर्ट तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराएं। यदि तीन दिन के अंदर फिटनेस रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होता है तो संबंधित अनफिट वाहनों को सीज करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दें।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड के एसडीओ को निर्देश दिया कि जनपद में बनाए गए मतगणना स्थल एवं पर्यवेक्षकों के ठहरने वाले स्थानों पर नेट कनेक्टिविटी, टेलीफोन लाइन एवं टेलीफोन ठीक करा लें। ताकि चुनाव के दौरान नेटवर्क से संबंधित समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने व्यापार कर अधिकारी को निर्देश दिया कि राजनीतिक दलों द्वारा व्यय किए जाने वाले व्यय का विवरण रिपोर्ट कोषागार में उपलब्ध कराते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का चालू खाता खुलवा लें। प्रत्याशियों को निर्देशित करें कि उसी खाता से चुनाव संबंधित लेन देन करेंगे। एडीएम ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश किया कि बैंकों के माध्यम से यह सूचना प्रसारित करा दें कि कोई भी व्यक्ति अगर 50,000 या उससे ज्यादा की धनराशि लेकर साथ चलता है तो उससे संबंधित रिकॉर्ड अपने पास अवश्य रखें। साथ ही डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि पूर्व में जिन खातों से बड़ी धनराशि का लेन देन नहीं होता था और वर्तमान में ऐसी स्थिति आती है उन खातों पर विशेष नजर रखें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुमार कुशवाहा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता तिवारी, सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी रजनीश सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed