{"_id":"59a6fb0e4f1c1bf5278b487f","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-do-not-get-the-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्का न लेने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्का न लेने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों और बैंकों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते एसडीएम टीपी वर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के सभागार में बुधवार को उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा की अध्यक्षता में बैंकरों, व्यपारियों और घोसी संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें बैंकों और व्यापारियों द्वारा सिक्कों को न लेने के मुद्दे को उठाया गया। इस दौरान बैठक में मौजूद व्यापारी, बैंकर्स और संघर्ष समिति के सदस्यों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया। इससे एकबारगी बैठक का माहौल गरम हो गया। गरमा गर्मी बहस पर उपजिलाधिकारी ने हस्तक्षेप कर विराम लगाया। इसके बाद बोले बैंक रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार एक व्यक्ति का एक हजार का सिक्का लेगा। सिक्का न लेने वाले के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तहसील सभागार में अपराह्न तीन बजे के करीब आयोजित बैठक में सभी ने एक स्वर से बैंकों पर सिक्का न लेने का आरोप लगाया। व्यपारियों की तरफ से राजीव रस्तोगी, अभय तिवारी, शहीद बेकरी आदि ने कहा कि जब बैंक सिक्का नहीं ले रहा तब वो क्या करें। सिक्का को लेकर आए दिन किचकिच हो रही है। जिससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घोसी संघर्ष समिति के अरविंद पांडेय, गोपाल निषाद आदि ने दूकानदारों पर सिक्का न लेने का आरोप लगाया। बोले आए दिन सिक्का लेन देन को लेकर नोक झोंक की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। इस पर बैंकों की तरफ से भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक विकास कुमार ने बातों को रखा।
बोले रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार हम सब बैंक एक व्यक्ति से एक दिन में एक हजार के सिक्के ले सकते है। किसी दिन सर्वर डाउन रहेगा तो लेने में परेशानी रहेगी। हम सब बैंक एक का सिक्का लेने से मना नहीं कर सकते। इस दौरान हो रही बहस को रोक कर एसडीएम घोसी टीपी वर्मा ने बैठक में उपस्थित व्यपारियों, घोसी संघर्ष समिति के सदस्यों से अपील किया कि आप सब संयम बरतें। बैंको ने आश्वासन दिया है, कि रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार सभी बैंक सिक्के लेंगे। वही दूकानदार भी ग्राहकों से सिक्का लेगे। सिक्का न लेने वालों के विरूद्घ शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश गुप्ता, बैंक आफ बड़ौदा से कौशलेश यादव, यूबीआई से मुकेश कुमार, एचडीएफसी बैंक से मिथलेश व्यापार मंडल से राजीव जाने आलम आदि लोग उपस्थित रहे।