फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Action on Mukhtar's economic empire

कार्रवाई से मुख्तार के आर्थिक साम्राज्य पर चोट

Fri, 24 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Action on Mukhtar's economic empire
मऊ। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी तथा उससे जुड़े गैंग के सदस्यों पर लगातार शासन के शिकंजे ने उसके और उसके सहयोगियों के आर्थिक साम्राज्य पर तगड़ी चोट की है। जिले में अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत 24 प्रकरण में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त हो चुकी है। जबकि 36 प्रकरणों में एक अरब 67 करोड़ की संपत्ति का ध्वस्त की गई। जिले में मुख्तार अंसारी के करीबियों के लिए वर्ष 2022 काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले की रिपोर्ट पर इसी माह डीएम के निर्देश पर मुख्तार के सहयोगी बैजनाथ यादव की अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति तीन गाटों का रकबा 378 कड़ी अर्थात 0.153 हेक्टेयर है। इसका बाजार मूल्य 3.15 करोड़ रुपया बताया गया। 29 अप्रैल को आनंद यादव तथा उनकी पत्नी मीरा की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी। 11 अप्रैल को मुख्तार के करीबी गणेश मिश्रा की अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपये थी उसे ध्वस्त किया गया। इसी तारीख को अनुज कन्नौजिया की संपत्ति पर बुलडोजर चला। 22 जून को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार की पत्नी अफशा अंसारी की गाजीपुर में तीन करोड़ 76 लाख की संपत्ति कुर्क की गई। बीते कुछ वर्षो में मुख्तार और उसके सहयोगियों पर लगातार कार्रवाई ने उसके मजबूत आर्थिक साम्राज्य को काफी हद तक नुकसान पहुंचाया। आंकड़ों पर गौर करें तो मऊ में मुख्तार तथा उससे जुड़े 185 आरोपियों पर 77 मुकदमे दर्ज हुए। इसमें गैंगेस्टर एक्ट के तहत 24 प्रकरण में 60 करोड़ 80 लाख 49 हजार 449 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त हुई। जबकि 36 प्रकरण में एक अरब 67 करोड़ 98 लाख 58 हजार 600 रुपये की संपत्ति धवस्त की गई। मुख्तार के सहयोगियों का अवैध धंधों को बंद करने से एक अरब 51 करोड़ 14 लाख 23 हजार 432 रुपये का नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने मुख्तार के 73 सहयोगियों के असलहों का लाइसेंस निरस्त किया। 21 मई को छह व्यक्तियों के 10 शस्त्र लाइसेंस निरस्त हुए। वहीं गुंडा एक्ट के तहत 46 सदस्यों को जिला बदर किया गया। जबकि 11 सहयोगी ठेकेदारों का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया गया। जिले में मुख्तार पर नौ मुकदमे दर्ज है। इसमें सरायलंखसी थाने में जालसाजी तथा गैंगेस्टर एक्ट में दो जबकि शहर कोतवाली में दो हत्या और एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। दक्षिणटोला में एक हत्या सहित चार मुकदमे दर्ज है। वहीं पूरे देश में 54 से ज्यादा मामले है, जिसमें गाजीपुर में 22, वाराणसी में छह, लखनऊ में सात, चंदौली, आगरा, सोनभद्र और पंजाब में एक-एक तथा दिल्ली, आजमगढ और बाराबंकी में दो-दो मामले दर्ज हैं। नगर के भीटी स्थित मुख्तार अंसारी के करीबी उमेश सिंह के 10 करोड़ मूल्य के शापिंग माल को 11 अगस्त 2020 में कुर्क किया गया था। जबकि 25 सितंबर 2021 को इसे ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई जिले के चर्चित कार्रवाई में शुमार रही। राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के किनारे स्थित शापिंग माल के ध्वस्तीकरण के दौरान कई घंटों तक रूट डायवर्जन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed