{"_id":"62c95ccaf0cf7d426453060a","slug":"action-on-mafia-in-up-close-of-mukhtar-ansari-property-worth-of-rs-one-crore-55-lakh-will-attached-in-mau-dm-said-action-will-continue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Action on Mafia: मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी की एक करोड़ 55 लाख की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम बोले- कार्रवाई चलती रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Action on Mafia: मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी की एक करोड़ 55 लाख की संपत्ति होगी कुर्क, डीएम बोले- कार्रवाई चलती रहेगी
Sat, 09 Jul 2022 04:17 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 09 Jul 2022 04:17 PM IST
सार
बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक एवं माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों पर शिकंजा दिन-प्रतिदिन कसता ही जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफियाओं-अपराधियों पर शासन-प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मऊ जनपद में आईएस 191 के सरगना पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी पर गैंगस्टर एक्ट तहत एक करोड़ 55 लाख कीमत की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जो आदेश दिया उसके मुताबिक, मुख्तार अंसारी के खास कहे जाने वाले बैजनाथ यादव की ग्राम सरवां स्थित भूमि कुर्क होगी। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपए है। आरोप है कि यह संपत्ति बैजनाथ ने अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदी है। यह कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अपराधियों को दी चेतावनी
जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद मुख्तार के करीबियों में हड़कंप मच गया है। बैजनाथ यादव पुत्र खुदी यादव के खिलाफ थाना सरायलखंसी में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। डीएम ने चेताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल/अचल संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने का कार्य किया जा रहा है।