{"_id":"6446cb4288e74d58300d3284","slug":"action-of-goonda-act-dm-made-16-people-district-badar-mau-news-c-20-1-170366-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा एक्ट की कार्रवाई: डीएम ने 16 लोगों को किया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडा एक्ट की कार्रवाई: डीएम ने 16 लोगों को किया जिला बदर
विज्ञापन
। नगर निकाय चुनाव को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गुंडा एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। जिला बदर किए गए अपराधियों में सतिराम उर्फ सत्यराम यादव निवासी अहिरानीबुजुर्ग थाना दोहरीघाट, रामअवतार निवासी कटिहारी बुजुर्ग घोसी कोतवाली, नदुल कुमार राजभर निवासी मेउड़ी कला हलधरपुर, जितेंद्र चौहान निवासी भैरोपुर थाना घोसी, अजीत निवासी भैरोपुर थाना घोसी, दानिश निवासी मदनपुरा थाना दक्षिण टोला, बृजेश यादव निवासी भेड़ियाधर थाना चिरैयाकोट, बड़े यादव उर्फ सुमित यादव निवासी बल्लीपुरा कोतवाली नगर, मोहम्मद दानिश उर्फ लालू निवासी शाहीकटरा थाना कोतवाली नगर, हीरा यादव निवासी अछार थाना सरायलखंसी, अमित साहनी निवासी मल्लाहटोला थाना दोहरीघाट, कृष्णपाल सिंह निवासी खिरिया थाना रानीपुर, बहादुर निवासी पूनापार थाना घोसी, आलोक निवासी चकउथ थाना मधुबन, नन्हे कुमार निवासी कसारी थाना रानीपुर, अरबाज निवासी घुटमा थाना रानीपुर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने छह माह के लिए इन सबको जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। इन सभी अपराधियों पर अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को इनके निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा में प्रवेश न करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।