{"_id":"6a19de5aee02c356e702b974","slug":"action-against-overloaded-vehicles-10-challans-six-seized-mau-news-c-295-1-mau1002-146230-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 10 का चालान, छह सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 10 का चालान, छह सीज
विज्ञापन
अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ मुहम्मदाबाद गोहना तहसील की टास्क फोर्स टीम ने 26 मई से शुक्रवार तक चेकिंग अभियान चलाया। बृहस्पतिवार की रात टीम ने 10 ट्रेलर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 4.50 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया।
बिना अनुमति और कागजात के मिट्टी ढुलाई कर रहे पांच ट्रैक्टर और एक डंपर को सीज कर दिया। मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री और खनन निरीक्षक पूना राम आहाके की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
पूनाराम आहाके ने बताया कि खनन विभाग ने मई में अब तक 75 अवैध वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 31.77 लाख रुपये का जुर्माना जमा कराया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।