{"_id":"5f8dc9948ebc3e9bb350b791","slug":"acquaintance-eradicated-innocent-in-friendship-mau-news-vns553810933","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती की ओट में परिचित ने किया मासूमों का अपरहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती की ओट में परिचित ने किया मासूमों का अपरहरण
विज्ञापन
कुुसुुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित हरिजन बस्ती से एक व्यक्ति के घर आया उसका एक परिचित उसके दो बच्चों को लेकर भाग गया। पीड़ित पिता ने परिचित व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उधर दोहरीघाट कस्बा से दो बच्चों की चोरी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई।
पुलिस को दी गई तहरीर में दोहरीघाट नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार, हरिजन बस्ती के अशोक ने बताया कि वह घूम घूम कर खिलौना बेचने का काम करता है। इस काम को करने के दौरान उसकी गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई। बताया कि गाजीपुर निवासी व्यक्ति रविवार को उसके घर पहुंचा, जिस पर उसने परिचित की खातिरदारी कर उसे अनपे घर में ठहराया।
पिता ने आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह वह किसी काम से घर से बाहर चला गया। इस बीच उसका दोस्त उसके बड़े पुत्र राज (5) तथा छोटे पुत्र संदेश (4) को बिस्किट का लालच देकर उसे बाजार ले गया। काफी समय बीतने के बाद जब उसका दोस्त और दोनों बेटे वापस घर नहीं लौटे तो उसकी पत्नी मेवाती ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों और उसे दोस्त का कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने दोहरीघाट थाना पहुंचकर तहरीर दी। इस मामले में दोहरीघाट थानाध्यक्ष सचित्तानंद यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बच्चों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।