फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Acid thrown on innocent child in mau body burned mother rushes to scene hearing screams accused in custody

यूपी में बच्चे पर एसिड अटैक: मुस्लिम पड़ोसियों पर आरोप, मासूम का आधा शरीर झुलसा; आरोपी हिरासत में

Fri, 07 Nov 2025 11:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 11:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एसिड अटैक के बाद पीड़ित बच्चे की मां ने कोपागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चे की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
Acid thrown on innocent child in mau body burned mother rushes to scene hearing screams accused in custody
मऊ के कोपागंज थाने से जुड़ा है मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Acid Attack News: कोपागंज के एक मुहल्ले में शुक्रवार सुबह नाै साल के बच्चे पर सुबह 11 बजे मुहल्ले के युवकों ने छत से तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक में मासूम का चेहरा और आधा शरीर झुलस गया है। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आननफानन सीएचसी कोपागंज में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


हरिकेश से बातचीत कर उसका बयान दर्ज किया। पुलिस ने घटना के आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। मासूम की मां रुक्मणी ने बताया कि बेटा पांचवीं छात्र है। अचानक चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां गए तो देखा कि चेहरा, गर्दन, छाती और पेट का पूरा हिस्सा झुलसा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि जख्मी बालक का बयान दर्ज कर लिया गया है। अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed