फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Achievements show village-to-village

गांव-गांव जाकर बताएंगे उपलब्धियां

Sun, 03 Apr 2016 12:12 AM IST
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Achievements show village-to-village
गांव-गांव जाकर बताएंगे उपलब्धियां
समाजवादी पार्टी की  बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशों को पढ़कर सुनाया गया। इसमें सभी को 18 अप्रैल से 27 अप्रैल तक  प्रत्येक विधान सभा में गांव-गांव  साइकल यात्रा निकालने का  आह्वान किया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा को दस भागों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

 

जहां साकिल यात्राएं वहां के कार्यकर्ता निकालेंगे। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी ने कहा कि सपा ने अपने कार्यकाल में जो कार्य किया है उसे जनता को बताने का वक्त आ गया है। पार्टी ने एक बुनकर के बेटे को फिर से टिकट देकर यह साबित किया है कि वह गरीबों एवं मजलूमों की पार्टी है। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग के लोगों का दिल जीता है।

विज्ञापन

 

 

प्रथम चरण में ही उन्होंने मधुबन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाकर लोगों को एहसास कराया है कि पार्टी का एक मामूली कार्यकर्ता पर भी उनकी नजर है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, रामधनी चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, अशोक यादव, संजय चौधरी, योगेंद्र यादव योगी, संध्या यादव, वीरेंद्र यादव, महेंद्र चौहान, सेराज अहमद आदि उपस्थित रहे। संचालन कुद्दुश अंसारी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed