फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Achhelal became the patron, Radha Mohan became the president and Arun Kumar became the minister

Mau News: अच्छेलाल संरक्षक, राधा मोहन अध्यक्ष और अरुण कुमार बने मंत्री

Tue, 05 May 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Achhelal became the patron, Radha Mohan became the president and Arun Kumar became the minister
जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन (उपासा) की जनपद इकाई के चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत लेखा संवर्ग के सहायक लेखाकारों एवं लेखाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया लेखाकार अच्छेलाल (ग्राम्य विकास) की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसके तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से निर्वाचित कार्यकारिणी में संरक्षक अच्छेलाल (लेखाकार, ग्राम्य विकास), अध्यक्ष राधा मोहन यादव (लेखाकार, वित्तीय परामर्शदाता, जिला पंचायत), वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह (लेखाकार, ग्राम्य विकास), उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता (लेखाकार, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय), मंत्री अरुण कुमार राम (लेखाकार, समाज कल्याण/ग्राम्य विकास), संयुक्त मंत्री सुनील कुमार यादव (लेखाकार, ग्राम्य विकास), कोषाध्यक्ष आसिफ कमाल अंसारी (लेखाकार, बेसिक शिक्षा) तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिवाकर विश्वकर्मा, अनिल कुमार सोनकर और अखिलानंद चौबे निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने लेखा संवर्ग के समक्ष आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को साझा किया, जिस पर गहन मंथन के बाद समाधान के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधा मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी कार्यालय की रीढ़ उसका लेखा संवर्ग होता है। हमारी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम वित्तीय नियमों के आलोक में पारदर्शिता के साथ कार्य करते हैं। हमें इस विश्वास और गरिमा को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed