{"_id":"5f4e9e978a5cdd27883a90ef","slug":"accused-of-taking-possession-of-land-in-collusion-with-the-station-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी की मिलीभगत से जमीन कब्जा करने का आरोप, आडियो वायरल, एसपी ने जांच का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी की मिलीभगत से जमीन कब्जा करने का आरोप, आडियो वायरल, एसपी ने जांच का दिया आदेश
Wed, 02 Sep 2020 12:48 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के एक हेड कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि सरायलखंसी थाना प्रभारी की मिलीभगत से एक भूमाफिया ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को इसका आडियो वायरल होने पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वायरल आडियो में हेड कांस्टेबल अपना नाम मरछू यादव, निवासी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द गांव बता रहा है। मरछू यादव वाराणसी जिले के किसी थाने में मुंशी है। उसने बताया कि पिछले महीने बडागांव मोड़ के पास उसने एक विस्वा जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन
इस जमीन पर एक भूमाफिया ने सरायलखंसी थाना प्रभारी की मिलीभगत से कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने जब फोन से इस बारे में थानाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा कि तुम्हारी जमीन पर बाउंड्री नहीं हुई हैं, जमीन के पास जाकर कोई विवाद मत करना। पीड़ित ने जिलाधिकारी और एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। वायरल आडियो की एसपी ने जांच कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन