फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused arrested for using fake degree to join army

Mau News: फर्जी डिग्री लगाकर सेना में भर्ती होने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for using fake degree to join army
फर्जी डिग्री लगाकर सेना में भर्ती होने के आरोप में शनिवार को बाड़ा निवासी विजय बहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, फर्जी डिग्री के सहारे ही विजय बहादुर वर्ष 2004 में सेना में कुक के पद पर भर्ती हो गया था। सेना के अधिकारियों को संदेह हुआ और छानबीन शुरू की तो वह नौकरी छोड़कर घर आ गया। बाद में पड़ोसियों से विवाद हुआ तो मामला थाने पहुंच गया। पड़ोसियों ने फर्जीवाड़े की शिकायत स्थानीय थाने की पुलिस से कर दी। पुलिस ने जांच की और मामला सही पाए जाने पर वर्ष 2019 में विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना हुई। आरोपी की तलाश की जा रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी कोपागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास है। वह कहीं भागने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed