फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accountant can be put in office to stop corruption

लेखाधिकारी दफ्तर में लगाई जाए भ्रष्टाचार पर रोक

Tue, 11 Jun 2019 12:07 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 11 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accountant can be put in office to stop corruption
बीएसए कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : mau
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नित्य प्रकाश गुट के तत्वावावधान में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बीएसए को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि परिसर स्थित लेखाधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव ने कहा कि वित्त व लेखा विभाग कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह कार्यालय प्रशासनिक कार्यालय से दूर होने के कारण शिक्षकों को अनेक समस्याओं का सामना लगातार करना पड़ता है।
विज्ञापन


कार्यालय में शासनादेश के विरुद्ध  20 वर्षो से कार्यरत लिपिक को तत्काल हटाया जाए। कोषाध्यक्ष मुंशी प्रेमचंद ने कहा कि शिक्षकों के जीपीएफ का पासबुक उन्हें उपलब्ध कराया जाए। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जीपीएफ के  हिसाब में अनेक त्रुटियां हैं। एक हीसाथ के नियुक्त शिक्षकों के जीपीएफ में लाखों रुपये का अंतर आ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में शिक्षकों ने शिक्षकों के समस्त एरियर का भुुगतान करने, जीपीएफ  का पासबुक समस्त शिक्षकों को उपलब्ध कराने             सहित पांच सूत्री ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
इस अवसर पर ब्रह्मानंद सिंह, राजेश यादव, कमलेश बहादुर  सिंह, जीवधन यादव, प्रेमशीला यादव, पूनम यादव के साथ ही अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed