फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   According Parties Code of Conduct

आचार संहिता मानें पार्टियां

Thu, 12 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 12 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि एक जनवरी, 2017 के आधार पर मधुबन, घोसी, मुहम्मबाद गोहना (सुरक्षित ) की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह जनसामान्य के निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों का आह्वान किया कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता का ईमानदारी से पालन करें। डीएम ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छूट गया हो तो वह फार्म-6 भरकर अपना नाम सूची में सम्मिलित करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में चुनाव आचार संहिता का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन न करे, अपने साथ 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम लेकर न चले। अन्यथा नकदी जब्त हो सकता है।  बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष  कुमार द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट राम अभिलाष, उप कृषि निदेशक डा. आशुतोष  मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 विनोद कुमार राय, जिला पंचायत राज  अधिकारी शेषदेव पाण्डेय, जिला अल्प संख्यक अधिकारी विजय प्रताप यादव, समाज  कल्याण अधिकारी जितेन्द्र मोहन शुक्ला सहित राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed