फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accommodation made available to residents: SDM

आवास विहिन को उपलब्ध कराए आवास: एसडीएम

Thu, 06 Feb 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Accommodation made available to residents: SDM
घोसी क्षेत्र के भावनपुर गांव में विकास कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम निरंकार सिंह। - फोटो : MAU
घोसी। तहसील क्षेत्र के भावनपुर गांव में बृहस्पतिवार को एसडीएम निरंकार सिंह की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल अधिकतर शिकायतें आवास को लेकर रहीं। एसडीएम ने अधिकारियों को आवास विहीनों को जल्द आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चौपाल में एसडीएम को गांव के बांसफोर तथा राजभर जाति के लोगों द्वारा आवास न होने की बात कही। जिस पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल के साथ प्रधान को गांव में उचित जगह भूमि को तलाश कर पात्रों को आवास के लिए पट्टा आवंटित करने की बात कही। एसडीएम ने आवासों पर प्रधान तथा सचिव ने गांव में 6 प्रधानमंत्री आवास, 106 आवास बनाए जाने का प्रस्ताव और स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वीकृत 93 शौचालय में से 91बनने की बात कही। इस दौरान स्व. सत्यदेव के परिजनो ने सत्यदेव की मृत्यु के बाद भी अन्त्योदय कार्ड परिवार के दूसरे नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत की। एसडीएम ने इस पर पूर्ति निरीक्षक शरद सिंह को मृतक के परिवार की बहू के नाम उक्त कार्ड को जारी करने का निर्देश दिया। चौपाल के बाद एसडीएम ने गांव का निरीक्षण किया, जहां दुर्गामंदिरके पास पौधरोपड़ के बारे में जानकारी ली, साथ ही गांव स्थित आठ पोखरियों का निरीक्षण किया। वहीं जर्जर भवन में प्रधान को गांव हित मे आंगनबाड़ी या किसी दूसरे उपयोग में लाने की बात कही। चौपाल में राजस्व निरिक्षक अशोक सिंह, सत्येंद्र सिंह, अजीत यादव, पूर्ति निरीक्षक शरद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह, लेखपाल देवेंद्र यादव,राजेश सिंह, सुधाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed