फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accident on Purvanchal Expressway: Two of the dead were from Mau and two from Ghazipur, the heart trembled of the consoling

सांत्वना देने वालों का कांप उठा कलेजा: सड़क हादसे में मां-बेटा और बेटी-दामाद की मौत, मृतकों में दो मऊ व दो गाजीपुर के

Sat, 12 Feb 2022 01:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Feb 2022 01:32 PM IST
सार

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य तत्काल उनके आवास मऊ स्थित मदनपुरा के लिए रवाना हो गए। उधर, मऊ के बुलाकीपुरा में माहौल गमगीन रहा।
 

विज्ञापन
Accident on Purvanchal Expressway: Two of the dead were from Mau and two from Ghazipur, the heart trembled of the consoling
अमेठी में दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा रही स्कार्पियो शुक्रवार सुबह 5.30 बजे आशीषपुर गांव के पास डीसीएम में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में बुजुर्ग महिला, उसके पुत्र व दामाद और पुत्री की मौत हो गई। इन मृतकों में दो मऊ व दो गाजीपुर के निवासी थे।

विज्ञापन


गाजीपुर में बहादुरगंज कस्बे के अतीकुर्रहमान और उनकी पत्नी अफसाना की अमेठी जनपद में सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पैतृक आवास पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग पिता मुश्ताक अहमद के चेहरे पर उदासी और आंखों से गिर रहे आंसू देखकर सांत्वना देने वालों का हृदय कराह उठता था। अतीकुर्रहमान करीब 12 वर्ष से मऊ जनपद के मदनपुरा मोहल्ले में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला दक्षिण टोला निवासी मुश्ताक अहमद के आठ पुत्र और पुत्रियों में अतीकुर्रहमान सबसे बड़े थे। वह हैंडलूम का कार्य करते थे। करीब 12 वर्ष से वह अपनी ससुराल मऊ जनपद के बुलाकीपुरा मोहल्ले के पास मदनपुरा में मकान बनवाकर रहते थे।

सास के इलाज के लिए निजी वाहन से जा रहे थे लखनऊ

परिजनों ने बताया कि वह सास के इलाज के लिए निजी वाहन से मऊ से लखनऊ गए थे। अमेठी जनपद के आशीषपुर गांव के पास स्कार्पियो और ट्रक की टक्कर में अतीकुर्रहमान पत्नी अफसाना सहित उनकी सास नूरजहां और जाहिद कमाल की मौत हो गई।

मृत दंपती के तीन पुत्र आरिफ, हंजला, सफ्फान और पुत्री खुशनुमा है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य तत्काल उनके आवास मऊ स्थित मदनपुरा के लिए रवाना हो गए। उधर, मऊ के बुलाकीपुरा में माहौल गमगीन रहा।
 

बुलाकीपुरा निवासी नूरजहां उनके छोटे बेटे जाहिद, बेटी अफसाना तथा दामाद अतीकुर्रहमान की अमेठी सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। तीन बेटे और तीन बेटियों की मां नूरजहां के पति रियाज की मौत वर्षों पहले हो चुकी है।

वहीं करीब चार साल पहले बड़े बेटे अफताब की भी मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का बेटा अफसारूल हक अपने छोटे भाई जाहिद कमाल के साथ लूम चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मां के गले में गिल्टी की का उपचार वाराणसी में करा रहा था लेकिन डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ में उपचार कराने को कहा था।

दूसरा दामाद शमसुद्दीन सास की तबीयत खराब होने पर बृहस्पतिवार की देर रात कोपागंज के एक सेठ की स्कार्पियो किराए पर लेकर चालक रिजवान व परिवार के साथ लखनऊ जाने के लिए मऊ से निकला था। किसे मालूम था कि लखनऊ जाना चार जिंदगियों के लिए काल बन जाएगा। उधर हादसे में घायल नयापुरा निवासी शमसुद्दीन व जुम्मनपुरा निवासी रिजवान के घर लोगों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed