{"_id":"617be860d087fc1e4d7c23c8","slug":"accident-in-mau-teenager-died-in-suspicious-circumstances-due-to-fell-down-from-tractor-trolly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा किशोर, चपेट में आने से मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा किशोर, चपेट में आने से मौके पर मौत
Fri, 29 Oct 2021 05:56 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:56 PM IST
सार
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के पठकौली निवासी आकाश (15) पुत्र संतोष कुमार यादव शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर पर चालक के साथ खाद्यान लोड कर कर बारा गांव आ रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर को छोड़कर चालक फरार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टौंस नदी के पास शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 15 वर्षीय किशोर अचानक नीचे गिर गया। ट्रॉली के टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के पठकौली निवासी आकाश (15) पुत्र संतोष कुमार यादव शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर पर चालक के
विज्ञापन
साथ खाद्यान लोड कर कर बारा गांव आ रहा था।
आकाश ट्रैक्टर पर चालक के बगल में बैठा था। मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग स्थित टौंस नदी के पास अचानक वह नीचे आ गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
उसका पिता संतोष कुमार यादव सऊदी अरब में नौकरी करता है। हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया। इस बाबत एसओ शैलेष सिंह का कहना है कि किशोर की मौत किस परिस्थिति में हुई है, इसकी जांच के साथ फरार चालक की तलाश की जा रही है।