फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accident in Mau: dumper crushed woman dead police took driver into custody

मऊ में हादसा: डंपर ने महिला को कुचला, दर्दनाक मौत, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

Mon, 30 Aug 2021 06:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Accident in Mau: dumper crushed woman dead police took driver into custody
demo pic

मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर सोमवार की सुबह डंपर के पिछले पहिए से कुचलने से महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके से डंफर और चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह नगर के मुस्तफाबाद निवासी महिला नजराना(40) अपने किसी काम से मिर्जाहादीपुरा गई थी। मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर आजमगढ़ तिराहे की तरफ से आ रही डंपर की चपेट में आ गई। डंपर का पिछला पहिया महिला के शरीर पर चढ़ गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला तथा शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों की भीड़ के कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। वहीं महिला के परिजनों ने दक्षिणटोला थाने में डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि घटने के बाद पुलिस ने डंफर और चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाधित रहा आवागमन
सोमवार की सुबह डंफर से महिला के कुचलकर मौत के जानकारी होते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों के जुटने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। लोगों की भारी भीड़ के कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने के मिला। पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर तक लोग मौके पर जमे रहे। इस कारण सदर चौक तथा आजमगढ़ मोड़ की तरफ से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed