{"_id":"696552403323d329940a43b6","slug":"abhishek-pandey-from-mau-received-the-state-youth-award-mau-news-c-295-1-svns1028-139208-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ के अभिषेक पांडेय को मिला राज्य युवा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ के अभिषेक पांडेय को मिला राज्य युवा पुरस्कार
विज्ञापन
लखनऊ में दिव्यांग अभिषेक पांडेय को राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।स्
मऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस पर परदहां ब्लॉक क्षेत्र के परशुपुरा निवासी अभिषेक पांडेय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान समाज सेवा और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनके समर्पित प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।
परशुपुरा के रहने वाले अभिषेक दिव्यांग होते हुए कई वर्षो से समाजसेवा कर रहे हैं। वह समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम संस्था चलाते हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर लोगों की मदद कर रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने उन्हें लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। राज्य सरकार की ओर से प्राप्त सम्मान केवल अभिषेक पांडेय की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उनके इस सम्मान से क्षेत्र के युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।