{"_id":"67e7dd7fbe33419e060cf038","slug":"aap-workers-protest-submit-memorandum-against-liquor-policy-say-liquor-scam-happened-in-up-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, शराब नीति के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, बोले यूपी में शराब घोटाला हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, शराब नीति के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, बोले यूपी में शराब घोटाला हुआ
Sat, 29 Mar 2025 05:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:16 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शराब नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और यूपी में शराब घोटाले का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट ओर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ता विरोध दर्ज करते हुए
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।इससे पहले आप कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश सरकार की शराब नीति के खिलाफ था, जिसमें एक बोतल के साथ एक फ्री की पेशकश की जा रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शराब को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं और समाज को नुकसान पहुँचा रही है। पार्टी ने सरकार से मांग की कि शराब की बिक्री को नियंत्रित किया जाए और इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
पार्टी के नेताओं ने कहा कि ऐसे बंपर ऑफर समाज के नशे की समस्या को और बढ़ावा देंगे, जो पहले से ही गंभीर है।कहा कि असली शराब घोटाला उत्तर प्रदेश की प्रदेश सरकार में हुआ है, सरकार को समाज के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, न कि शराब जैसे नशे के कारोबार से राजस्व जुटाने के प्रयास में।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में पुष्पेंद्र राणावत,कृष्णमोहन सिंह,मनोज कुमार,गुलशन सिन्हा,ऋषिकेश पांडे,रीता भारती,कमली देवी,प्रमोद कुमार,मो.अनवर,मुन्ना भारती आदि शामिल रहे।