फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aadhaar card will not be a hindrance in enrolling children in schools

Mau News: विद्यालयों में बच्चों के नामांकन में आधार कार्ड नहीं बनेगा बाधा

Sun, 20 Apr 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card will not be a hindrance in enrolling children in schools
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन में आधार कार्ड बाधा नहीं बनेगा। उनका बिना आधार कार्ड के ही नामांकन कराया जाएगा। अभिभावकों को तीन माह बाद आधार कार्ड जमा कराना होगा, ताकि उनके खाते मेेें डीबीटी की राशि भेजी जा सके।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.31 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यालयों में नवीन प्रवेश की संख्या बढ़ाने के लिए जागरुकता रैली निकाली जा रही है। इसके साथ ही शिक्षक डोर टू डोर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि 31 जुलाई को छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को ही कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा।
जिले में परिषदीय विद्यालयों में बिना आधार कार्ड के बच्चों के नामांकन में बाधा बन रहा था। इससे बच्चों का कक्षा एक में नामांकन नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब बिना आधार कार्ड के भी बच्चों का प्रवेश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के बाद विद्यालयों को आधार कार्ड अभिभावकों को उपलब्ध कराना होगा। आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर के आधार पर बच्चों की आयु की गणना होगी। विद्यार्थियों का यू-डायस पर पंजीकरण कराने, अपार आईडी बनाने में आधार कार्ड जरूरी है।

साथ ही विभागीय योजनाओं के लाभ के लिए भी विद्यार्थी का आधार कार्ड अनिवार्य है, इसलिए शिक्षक बिना आधार कार्ड वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश देने से बच रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी जिला मुख्यालय अरविंद कुमार ने बताया कि आधार कार्ड के बिना बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा और अभिभावक जुलाई में बच्चों का आधार कार्ड जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed