फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A youth was beaten up over a land dispute, and the accused fled while firing a pistol. An FIR was lodged.

Mau News: जमीन के विवाद में युवक को पीटा, तमंचे से फायरिंग करते हुए भागे, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A youth was beaten up over a land dispute, and the accused fled while firing a pistol. An FIR was lodged.
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल निवासी इसरार अहमद ने तहरीर देकर मारपीट और तमंचे से फायरिंग का आरोप लगाया है। मामले में बुधवार की शाम कलीम, मुजम्मील, मजहरुद्दीन और कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, इसरार अहमद का आरोप है कि उनका सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी मजरुद्दीन से जमीन का विवाद चलता है। बीते आठ अप्रैल की दोपहर वह आकर जबरदस्ती खेत जोतने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर कहासुनी के बाद सभी वहां से चले गए। शाम को पांच बजे वह भातकोल बाजार में चाय पीने गए तो कोतवाली क्षेत्र के कलीम अहमद, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बिचलापुरा निवासी मुजम्मील, मजहरुद्दीन और तीन अन्य लोग पहुंचकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भागे तो लाठी-डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोग उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो तमंचे से फायरिंग करते हुए सभी वहां से भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed