{"_id":"68068c46d82c3cf9af0460a2","slug":"a-youth-from-kopaganj-died-in-a-road-accident-in-dubai-mau-news-c-295-1-mau1001-126920-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दुबई में कोपागंज निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दुबई में कोपागंज निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के खुखुंदवा निवासी युवक की मौत दुबई में सड़क हादसे में गत दिनों हो गई। सूचना पर परिजन उसका शव लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं।
अमरनाथ कन्नौजिया 34 पुत्र डेढ़ वर्ष पूर्व किसी कंपनी में काम करने दुबई गया हुआ था। बीते शनिवार को वह सड़क के किनारे कंपनी के लिए वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी बीच अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां की पुलिस ने शव को मर्चेंट हाउस में रखवाया तथा उसके आधार नम्बर और कंपनी से नम्बर लेकर घर वालों को सूचित किया।
रविवार को सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। वही पत्नी अनीता का रो रो कर बुरा हाल है। उधर इस घटना से पूर्व मृतक की मां की हालत ज्यादा खराब होने पर तीन दिन से जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। घटना से पत्नी और दो बेटे सिन्नी, रिषभ का रो रोकर बुरा हाल है।