फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man waiting for a village student to conduct an exam dies in an accident.

Mau News: गांव की छात्रा को परीक्षा दिलाकर लाैट रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 07 Dec 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
A young man waiting for a village student to conduct an exam dies in an accident.
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चालीसवा गांव स्थित टंडवा जरगर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। अपनी बहन को परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। वहीं सवार युवती घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर कुढवा गांव निवासी प्रियांशु कुमार (19) पुत्र प्रमोद हुई। उसे परीक्षा दिलाने के लिए वह आजमगढ़ गया हुआ था। वहां से दोपहर करीब दो बजे वह वापस लौट रहा था। अभी वही कोतवाली क्षेत्र के मऊ-मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ मार्ग स्थित चालीसवा गांव के निकट टंडवा जरगर के पास पहुंचा ही था। तभी साइड रोड से एक ट्रक मुख्य मार्ग पर चढ़ रहा था। अचानक रोड पर ट्रक आता देख प्रियांशु की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। प्रियांशु (19) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ वाहन को जब्त करने के साथ ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। प्रियांशु मुहम्मदाबाद गोहना के एएचएनवी स्कूल में 11वीं का छात्र था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मृत्यु से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टंडवा जरगर-चालीसवां पेट्रोलपंप के बीच छह माह में छह लोगों ने तोड़ा दम
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर टंडवा जरगर और चालीसवां पेट्रोल पंप के आस पास का स्थान रोड दुर्घटनाओं का सबब बन गया है। इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो बीते 6 महीने में वहां आधा दर्जन लोगों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। तीन किलोमीटर की रेंज में आए दिन वहां दुर्घटना होने से लोगों में काफी दहशत है। अभी दो दिन पूर्व बनियापार गांव के निकट मार्ग दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई थी। दो दिन बाद दुर्घटना मैं दूसरी मौत से यह स्थान डेंजर जोन साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed