{"_id":"6855a97bc7fd48cee40ff0ca","slug":"a-young-man-returning-from-the-market-was-shot-and-referred-mau-news-c-295-1-mau1001-129548-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाजार से लौट रहे युवक को मारी गोली, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाजार से लौट रहे युवक को मारी गोली, रेफर
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नोनियापुर मोड के पास शुक्रवार की शाम 6:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को मनबढ़ ने गोली मार दी। गोली युवक के कमर में लगी, घटना के समय घायल युवक बाजार से वापस घर लौट रहा था। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
घायल युवक की पहचान नोनियापुर गांव निवासी अखिलेश कुमार (20) अपने गांव के एक साथी के साथ बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना गया हुआ था। वापस लौटते समय पहले से पीछा कर रहे हमलावरों ने अखिलेश की बाइक को ओवरटेक कर रोका। उसके रुकते ही गालीगलौज करने लगे। इस बीच जब तक वह कुछ समझ पाता कि हमलावर ने असलहा निकालकर उस पर गोली चला दी, जो कि उसके कमर में लगी है।
गोली मारने के बाद आरोपी भाग गए, वहीं गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने घायल अखिलेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में ले जाकर भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि घटना को लेकर अब तक तहरीर नहीं मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।