{"_id":"68ec054497f17eecd906470e","slug":"a-young-man-injured-in-an-accident-died-after-11-months-and-his-life-was-not-saved-even-after-spending-rs-7-lakh-mau-news-c-295-1-mau1002-134883-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हादसे में घायल युवक की 11 महीने बाद मौत सात लाख खर्च करने के बाद नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हादसे में घायल युवक की 11 महीने बाद मौत सात लाख खर्च करने के बाद नहीं बची जान
विज्ञापन
मृतक अभिषेक यादव।फाइल फोटो
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव निवासी अभिषेक यादव (22) की इलाज के दौरान हादसे के 11 महीने बाद रविवार तड़के मौत हो गई। युवक के इलाज में 11 महीनों में पिता के सात लाख रुपये खर्च हो गए। इसके बाद भी युवक को बचाया नहीं जा सका।
घर के बड़े बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। पिता हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि अभिषेक 29 अक्तूबर 2024 को मठ गुरादरी धाम पर प्रसाद चढ़ाकर बाइक से घर लौट रहा था।
अभी करहां बाजार में रलूसपुर मोड़ पर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी और भाग गया। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरकर युवक लहूलुहान हो गया। आजमगढ़ के निजी अस्पताल में उसका इलाज चलता रहा। तबीयत में सुधार नहीं होने पर एक महीने पहले अभिषेक को घर लाया गया। लेकिन शनिवार रात तबीयत बिगड़ने लगी। रविवार की भोर में मौत हो गई।